तिंदवारी मंडल की कार्यशालाओं का हुआ समापन

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

बांदा। भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित जनपद के तिंदवारी ग्राम सभा अंतर्गत बड़ोखर, जसपुरा, पैलानी और तिंदवारी की कार्यशालाओं का शुक्रवार की शाम 5 बजे समापन कर दिया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। जसपुरा मंडल की कार्यशाला में प्रथम सत्र में शुक्रवार को वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने सोशल मीडिया के प्रभारी उपयोग विषय पर बोलते हुए कहा कि मीडिया संचार का एक साधन है। सोशल मीडिया कंप्यूटर आधारित प्लेटफार्म है। जो लोगों को वर्चुअल सामुदायों और नेटवर्क में जानकारी विचारों और चित्र वीडियो को साझा करने या उनके आदान प्रदान की अनुमति देता है। क्षेत्रीय पदाधिकारी अन्नू श्रीवास्तव ने तिंदवारी मंडल की कार्यशाला में हमारी भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की कार्य पद्यति के अनुसार पूर्व योजना, कार्य योजना, क्रियान्वयन मानीटरिंग तथा इसके बाद उसकी समीक्षा का प्रावधान है। कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोष, कार्य कारिणी और कार्यालय हमारे स्तंभ है। व्यवहारिक कार्य पद्यति में संगठन की बैठक संपर्क, संवाद और प्रवास को प्रमुख बताया।
पैलानी मंडल की कार्यशाला में बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। हमीरपुर विधायक युवराज सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, लवकुश चतुर्वेदी आदि ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यशालाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, कार्यशाला संयोजक संजय सिंह, क्षेत्रीय संयोजक इंद्रपाल सिंह पटेल, बलराम सिंह कछवाह, श्यामबाबू पाल, भानू प्रताप सिंह, राजू सिंह फौजी, सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।