आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 15 अगस्त 2021, दिन:- रविवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। स्वजनों से भेंट होगी। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि:- कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। पार्टी-पिकनिक का आयोजन होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पठान में मन लगेगा।

मिथुन राशि:- आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि:- जल्दबाजी से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। यात्रा लाभकारी रहेगी। अच्छे मित्रों से भेंट होगी। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी।

सिंह राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि:- प्राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। नोकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि:- कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। दूसरों पर भरोसा न करें। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिलेगा। लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:- व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद को टालें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। धैर्य रखें।

धनु राशि:- कोर्ट-कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। नई योजना से लाभ होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। संत-सम्मागन होगा।

मकर राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पूंजी निवेश बड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी बर्ग सफलता हासिल करेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं।

कुंभ राशि:- कार्य के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

मीन राशि:- यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। संतान पर ध्यान दें। लापरवाही न करें।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज के दिन वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- वर्षा
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)- शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कर्क
शुभ समय- 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त- भद्रा/तुलसीदास जयंती/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में मसूर की दाल दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।