टोक्यो ओलंपिक- हार से बचने के लिए कजाखस्तान के खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी रवि दहिया को दांत से काटा।।

 
टोक्यो ओलंपिक- हार से बचने के लिए कजाखस्तान के खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी रवि दहिया को दांत से काटा।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

खेल, 05 अगस्त:- टोक्यो ओलंपिक में बीता दिन बुधवार 04 अगस्त को कुश्ती के मामले में भारत के लिए बेहद खास रहा। ऐसा इसलिए कि फ्रीस्टाइल पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है और आज 05 अगस्त को वो गोल्ड के लिए मैदान में उतरेंगे।

भारतीय खिलाड़ी को दांत से काटा:- टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती के लिहाज से भारत के लिए बुधवार का दिन बेहद शानदार रहा क्योंकि फ्रीस्टाइल पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। हालांकि मुकाबले में सोशल मीडिया में ऐसे फोटोज और वीडियो वायरल हो गए हैं जिसमें दिख रहा है कि विपक्षी खिलाड़ी मुकाबले के दौरान देर तक रवि को दांत से कांटता रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ी अंत तक डटा रहा। फाइनल में पहुंचते ही रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया और अब सबकी निगाहें स्वर्ण पदक पर टिकी हुई है।

टोक्यो ओलंपिक- हार से बचने के लिए कजाखस्तान के खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी रवि दहिया को दांत से काटा।।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा:- लेकिन इस सेमीफाइनल मुकाबले में विपक्षी पहलवान की ओर से खेल भावना नहीं दिखी, 23 वर्षीय रवि दहिया कजाखिस्तान के नूरिस्लाम सनायेव के खिलाफ जब 7-9 से पीछे चल रहे थे, तभी उन्होंने विक्ट्री बाई फॉल के जरिए अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। हालांकि इस दौरान कजाखिस्तान का पहलवान रवि दहिया को अपने ऊपर से हटाने के लिए लगातार उनके हाथ को काटता रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी डटा रहा। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस घटना पर निराशा जताते हुए कहा कि यह कितना अनुचित है, लेकिन इससे हमारे रवि दहिया के जोश को दबा नहीं सका, उसने हाथ काट दिया। शर्मनाक कजाखस्तान के हारे हुए नूरिस्लाम सनायेव। गजब रवि, बहुत सीना चौड़ा किया आपने कुश्ती में। ऐसा पहला मौका नहीं है कि ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर कुश्ती में ऐसा कुछ हुआ हो, इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भारतीय रेसलर सुशील कुमार ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल कुश्ती के 66 किलो वर्ग में कजाखस्तान के ही अखजुरेख तनात्रोव को कान पर काटा था। इसके बाद भी सुशील फाइनल में पहुंच गए थे।।