प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त।
Aug 8, 2021, 20:48 IST
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
- 9 करोड़ 75 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
- 19 हज़ार 500 करोड़ रुपये की राशि खाते में की जाएगी ट्रांसफर।
- कल दो करोड़ 36 लाख किसानों को मिलेगा चार हजार 720 करोड़ रुपए।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम मोदी करेंगे ट्रांसफर।
- प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त।
- केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करीब 18 लाख किसानों को 32,500 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
- इसमें वह किसान भी शामिल हैं, जिन्हें एक बार से लेकर आठ बार तक धनराशि दी गई है।
- इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो करोड़ से अधिक किसान जुड़े हैं।
- इस योजना से 25 लाख 60 हजार से अधिक किसानों को 2,208 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दी गई है।