भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में 1 अक्टूबर को होगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या करेंगे और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
 
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में 1 अक्टूबर को होगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में 1 अक्टूबर को होगी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 30 सितम्बर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या करेंगे और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रदेश कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश के सभी भाजयुमो जिला अध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति 5 सत्र में होना है।

उल्लेखनीय है कि युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक लगभग एक दशक बाद लखनऊ में होने जा रही है।

इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल भी उद्बोधन करेगें।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने के लिए भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री वरूण गोयल, देवेन्द्र पटेल को लगाया गया है और भाजयुमों के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को व्यवस्था में जिम्मेदारी दी गई है।

भाजयुमों प्रदेश मीडिया प्रभारी धनन्जय शुक्ल ने बताया कि भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी 30 सितम्बर को अयोध्या भी जाऐगें।