मोदी के जन्मदिन पर 71 दीप जलाए गए

भाजपा अवध क्षेत्र कार्यालय पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री का जन्म दिन 71 दीपों को प्रज्ज्वलित कर एवं मोदी जी के चित्र को सांकेतिक लड्डू खिलाकर तथा गरीब बच्चों को लड्डू वितरित कर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
 
मोदी के जन्मदिन पर 71 दीप जलाए गए

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 71 दीप जलाए

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 18 सितम्बर

अवध क्षेत्र कार्यालय पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री का जन्म दिन 71 दीपों को कार्यालय में प्रज्ज्वलित कर एवं मोदी जी के चित्र को सांकेतिक लड्डू खिलाकर तथा गरीब बच्चों को लड्डू वितरित कर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती और सक्षम भारत के शिल्पकार नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस एक साथ होना अपने आप में एक वृहद और सुखद अहसास कराता है।

जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा ने अपनी शिल्पकला से लोगों का परिचय कराया उसी तरह नरेंद्र मोदी जी ने भी सम्पूर्ण विश्व से सक्षम भारत का परिचय कराया।

मोदी जी ने राजनैतिक सरोकारों के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को भी अत्यधिक बल दिया। गरीबों के साथ खड़े होकर मोदी जी ने उनको मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक काम किया, जिसके कारण ही आज दीनदयाल जी के अंत्योदय का सपना साकार होता दिख रहा है।

महिलाओं, किसानों, नौजवानो व मजलूमों की आवाज बनकर नरेंद्र मोदी ने देश को अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा इसे कहने में मुझे कोई अतिश्योक्ति नही है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा “डाक्टर” ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन के अवसर आज से 07 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा समर्पण अभियान चलाया जाएगा, जिसके अन्तर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, गरीबों मरीजों को फल वितरण एवं दिव्यांगों को यंत्र वितरण आदि सहित तमाम जनहित के कार्यक्रम चलाए जायेंगे।

मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री त्रियम्बक तिवारी,नीरज वर्मा,विजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता जितेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, आकाश मिश्रा, विमल सिंह, मनोज त्रिवेदी आदि सहित तमाम कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।