विकास कार्यों का निरीक्षण कर विधायक ने सुनी समस्याएं

 
विकास कार्यों का निरीक्षण कर विधायक ने सुनी समस्याएं
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट – देवेन्द्र देव निगम संवाददाता
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को बिसण्डा मण्डल के ग्राम पंचायत इटरा खुर्द, महुआ मंडल के ग्राम सौंता, मसुरी, खेरवा, ऐला तथा शिवहद आदि ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यो का निरीक्षण किया और जनचौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिये। विधायक ने ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण योजना की जानकारी दी और भरोसा दिया कि उनकी विधानसभा मे विकास कार्य आगे भी इसी तरह चलते रहेंगें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, बिसण्डा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मण्डल महामंत्री रामललन द्विवेदी, भाजपा नेता राजेश सिंह रामभक्त, ग्राम प्रधान ललित गुप्ता, महुआ मण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महुआ मंण्डल महामंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह (शैलू) सहित ग्रामप्रधान, समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे !