विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : विजयकरन

 
विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : विजयकरन

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट – देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

बांदा/ सपा कार्यालय में शुक्रवार को सपा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मुशीर अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि सभी जिम्मेदार युवा साथी पूरी तन्मयता के साथ आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए जुट जाएं और पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को अवगत कराएं। समीक्षा बैठक का संचालन अबरार फारूकी ने किया। इस बैठक में विभिन्न साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद ने नगर अध्यक्ष शाहिद बेग “चांद“ व आरिफ़ रानू को नगर महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, जिलाउपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, जिलाकोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, नासिर खान जिलाध्यक्ष मज़दूर सभा, राजन चंदेल जिलाध्यक्ष यूथब्रिगेड, मुलायम यादव जिला महासचिव यूथब्रिगेड, विकास त्रिपाठी, दिनेश यादव, सनत दीपू, प्रदीप परिहार, अरशद खान, दीपक गुप्ता, सगीर अहमद, निहाल, सब्बर रिज़वी, शमीम हैदर, सादिक़ अली, तरुण नंदा, नीलम गुप्ता नगर अध्यक्ष महिलासभा, अभय श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अंकित मिश्रा, शिवसागर यादव, रवि गुप्ता काली व आदि साथी मौजूद रहे।