शाइन सिटी के संचालक की पत्नी गिरफ्तार।

सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी शाइन सिटी के संचालक राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता राशिद और एक महिला कर्मचारी सबा फातिमा को बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार करके गोमतीनगर थाने में दाखिल किया।
 
शाइन सिटी के संचालक की पत्नी गिरफ्तार।

शाइन सिटी के संचालक की पत्नी गिरफ्तार

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी शाइन सिटी के संचालक राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता राशिद और एक महिला कर्मचारी सबा फातिमा को बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार करके गोमतीनगर थाने में दाखिल किया।

अब बृहस्पतिवार को गोमतीनगर पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।

प्लॉट और अन्य लुभावनी योजनाओं के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाली शाइन सिटी कंपनी पर दर्ज मुकदमों की विवेचना ईओडब्ल्यू में ट्रांसफर होने के बाद कार्रवाई में तेजी आ गई है।

बुधवार रात ईओडब्ल्यू की टीम ने कंपनी संचालक राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता राशिद व कर्मचारी सबा को गिरफ्तार किया है।

सबा को राशिद की दूसरी पत्नी भी बताया जा रहा है, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि शाइन सिटी के संचालक राशिद नसीम पत्नी शगुफ्ता को ईओडब्ल्यू की टीम ने हजरतगंज के डालीबाग स्थित ग्रैंजर अपार्टमेंट स्थित उसके फ्लैट से पकड़ा गया है। जबकि सबा को गोमतीनगर के उजरियांव से पकड़ा गया है।

ईओडब्ल्यू ने शगुफ्ता व सबा को फिलहाल गोमतीनगर पुलिस के हवाले किया है।

उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू ने सबा की गिरफ्तारी के लिए कुछ दिन पहले प्रयागराज में भी दबिश दी थी। जहां सबा तो नहीं मिली थी मगर उसके ठिकाने से एक इनोवा गाड़ी बरामद हुई थी। सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

लगभग दो सप्ताह पहले एसटीएफ ने गोमतीनगर इलाके से शाइन सिटी की जगुआर टीम के प्रेसीडेंट व दो सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल थी। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था।

इसमें मूलरूप से अमेठी के जाफरगंज नियावां का मो. अकरम खान है। जो जगुआर टीम का प्रेसीडेंट है और शालीमार वन वर्ल्ड विस्टा में रहता था।