सदर विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 
सदर विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट – देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रविवार को महुआ मण्डल के ग्राम महुआ, तेरा, बलखेडा, पतौरा, सरस्वाह तथा गढी चाँदपुर आदि ग्रामों में जनचौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गांवों में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह विकास कार्य चलते रहेंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ भाग लें। उन्होंने सभी को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी। इस मौके पर महुआ मंण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह (शैलू), ग्राम प्रधान विनीता त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री अमरमणि त्रिपाठी, मुन्नीलाल चैरसिया, उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, विनोद सिंह, सेक्टर संयोजक, ग्राम प्रधान सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।