आज का राशिफल

बार-बार स्वयम की तुलना दुसरो से करते रहने से खुद के गुण और विशेषता छिप जाती है, इसलिए खुद को पहचाने।।
 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 24 नवंबर 2021, दिन:- बुधवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घरेलू कार्य समय पर होंगे।

वृष राशि:- भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि:- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कर्क राशि:- थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धन लाभ होगा।

सिंह राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व रोग से हानि संभव है। अपेश्रित कार्यो में विलंब होंगा। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। मेहनत अधिक लाभ में कमी रहेगी।

कन्या राशि:- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।

तुला राशि:- भागदौड़ रहेगी। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि:- कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह बड़ेगा।

धनु राशि:- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। योजना में परिवर्तन होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि:- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि:- कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि:- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बड़ेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

आज का पंचांग

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- आनन्द
ऋतु- हेमन्त
वार- बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)- शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल- ईशान
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/मुहूर्त- अन्नप्राशन/वाहन क्रय/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकले।
आज का मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को हरे फल दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।।