7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी ने साइकिल पर घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म।।

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहाँपुर:- जनपद में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमे पड़ोस के रहने वाले आरोपी युवक ने बच्ची को साइकिल पर घूमाने के लिए घर से ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। दरअसल घटना थाना रौजा की है। बताया जा रहा है कि बच्ची शाम को पाँच बजे घर के पीछे खेल रही थी। आरोप है कि मोहल्ले का युवक शोभित बच्ची को बहला फुसला कर साइकिल पर बैठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची चिल्लाई तो आस पास के लोग दौड़ पड़े। वही लोगो को आता देखकर आरोपी युवक वहाँ से भाग गया। खून से लथपथ बच्ची ने सारी घटना पिता को बताई। जिसके बाद बच्ची के परिवार वालो ने थाने में पहुँच कर तहरीर दी। इस घटना पर एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि रौजा थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। उसी के मोहल्ले के लड़के पर आरोप जिसकी उम्र 18 वर्ष बताई गई जिसमें बच्ची इंजर्ड हुई है। उसको मेडिकल के लिए भेजा है। इसमें एफ आई आर पंजीकृत हो रही है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उसका भी मेडिकल कराया जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वही मेडिकल कॉलेज पहुँचे मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर कहना है कि सरकार ने सख्त कानून बनाया है। हम चाहेगे की इस कृत्य को करने वाले खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ सख्त से सख्त सजा हो।।