यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल।।

 
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ, 24 नवंबर:- सदर सीट रायबरेली से कांग्रेस विधायक चुनी गईं अदिति सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। वह पिछले काफी समय से बीजेपी के करीब रही हैं, आज वह औपचारिक तौर पर बीजेपी की सदस्य बन गईं। अदिति सिंह के अलावा आजमगढ़ के सगडी से BSP विधायक वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गईं, इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

2017 में पहली बार बनी थी विधायक:- अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की सीट पर 2017 में पहली बार विधायक बनी थी, लेकिन आदिति सिंह की सबसे बड़ी पहचान है कि वह बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं अखिलेश सिंह पांच बार के विधायक रहे कुछ वक्त पहले उनका निधन हुआ है और निधन के बाद से ही बीजेपी के ज्यादा करीब रही हैं। पिछले कुछ समय में सदन में जब-जब वोटिंग के मौके आए अदिति सिंह ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाला है, कांग्रेस पार्टी उनकी सदस्यता खत्म करने को लेकर पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को लिख चुकी थी। आपको बता दे कि रायबरेली बीजेपी के लिए सबसे कमजोर इलाकों में एक रहा है और रायबरेली की सदर सीट बीजेपी कभी जीत नहीं पाई। अदिति सिंह के तौर पर बीजेपी को एक बड़ा चेहरा जरूर हाथ लगा है, यूपी चुनाव से पहले ये बीजेपी के लिए अहम फैसला हो सकता है।

प्रियंका के पास मुद्दे का अभाव:- विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के पास राजनीतिक मुद्दों का अभाव है। वे लगातार हर मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा और अन्य मामलों में भी उन्होंने प्रियंका पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना की सीबीआई जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट पूरे मामले पर संज्ञान ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका संस्थानों पर भरोसा नहीं करती हैं तो मुझे समझ में नहीं आता कि वे किस पर भरोसा करती हैं।।