कन्नौज के पास कार के ट्रक में घुस जाने से चार लोगों की दुखद मौत, जिसमें तीन प्रतापगढ़ के।

दिल्ली में एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगोें की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात घने कोहरे के कारण पीछे से ट्रक में घुस गई।
 
कन्नौज के पास कार के ट्रक में घुस जाने से चार लोगों की दुखद मौत, जिसमें तीन प्रतापगढ़ के।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 31 जनवरी।
कन्नौज के पास कार के ट्रक में घुस जाने से चार लोगों की दुखद मौत, जिसमें तीन प्रतापगढ़ के।

कार सवार चार लोगों में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा गया था जहां बाद में उनकी भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

दिल्ली में एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगोें की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात घने कोहरे के कारण पीछे से ट्रक में घुस गई।

मृतकों में प्रतापगढ़ निवासी अजीत सिंह चौहान (40) पुत्र राजकुमार सिंह जो रियल इस्टेट में काम करते हैं, अलीगंज (लखनऊ) निवासी मनीष वर्मा (40) पुत्र वीके वर्मा, शिव नगर कालोनी प्रतापगढ़ निवासी पंकज सिंह (30) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं, जबकि कंचन सिंह (30) पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह जो पीवी मेगा मार्ट भगवा चुंगी के संचालक हैं। कंचन सिंह की इलाज के दौरान देर शाम मौत की सूचना मिली।

उपरोक्त सभी लोग शुक्रवार को दिल्ली गए थे। यहां समारोह में शामिल होने के बाद रात में ही कार से लौट रहे थे।

रात लगभग दो बजे नगला विशुना गांव के सामने कार कोहरे की वजह से आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। रफ्तार अधिक होने से कार के परखचे उड़ गए। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह, गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को वाहन का कुछ हिस्सा काटकर बाहर निकाला।

यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को उत्तरप्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेज दिया गया। रास्ते में अजीत, पंकज व मनीष की मौत हो गई। कंचन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में मशीन के जरिए क्षतिग्रस्त कार को हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया।