कंबोडिया में नाव पलटने से 23 चीनी नागरिक लापता
Sep 23, 2022, 15:23 IST
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास ने कहा कि, उसे गुरुवार रात कंबोडियन पुलिस विभाग से एक अधिसूचना मिली, जिसमें कहा गया था कि नाव में कुल 40 चीनी नागरिक सवार थे, जिनमें से 18 को दुर्घटना के बाद बचा लिया गया था।
इसमें शामिल कंबोडियाई चालक दल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
बचाए गए लोगों के अनुसार, नाव 11 सितंबर को ग्वांगझू से रवाना हुई थी और प्रीह सिहानोक प्रांत के जलक्षेत्र में पहुंचने के तुरंत बाद संकट में थी।
फिलहाल बचाव और तलाशी अभियान जारी है।
--आईएएनएस
पीटी/एएनएम