Prayagraj- जम्मू और कश्मीर से 44 आतंकवादियों को नैनी जेल में किया गया शिफ्ट

जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियों को लेकर वायुसेना का स्पेशल जहाज आज प्रयागराज पहुँचा। कड़ी निगरानी में सभी को सात प्रिजन वैन से नैनी जेल दाखिल किया गया।
 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

<a href=https://youtube.com/embed/9ehkQq1mBYM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9ehkQq1mBYM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="550">

प्रयागराज, 14 मई:- खबर यूपी के जनपद प्रयागराज से है जहाँ, नैनी सेंट्रल जेल में जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियों को लेकर वायुसेना का स्पेशल जहाज आज प्रयागराज पहुँचा। कड़ी निगरानी में सभी को सात प्रिजन वैन से नैनी जेल दाखिल किया गया। आतंकवादियो के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस का दस्ता भी था। जिले के पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी में एकाएक पुलिस की दर्जन भर गाड़ियां सायरन बजाते हुए जेल में दाखिल हुए। आपको बता दे कि जम्मू जेल में बंद 44 बंदियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेष विमान से प्रयागराज लाया गया। देर शाम उन्हें केंद्रीय कारागार नैनी में शिफ्ट किया गया। देर शाम तक अधिकारी औपचारिकता पूर्ण करने में लगे रहे।।