डा० चंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी का सेवानिवृत्ति पर अयोध्या में सम्मान हुआ।

इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, निदेशक स्वास्थ्य गौरव दयाल, जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार, संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी क्षेत्र मनोज जी उपस्थित रहे। 
 

डा० चंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी का सेवानिवृत्ति पर सम्मान हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

अयोध्या, 1 जून।

इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, निदेशक स्वास्थ्य गौरव दयाल, जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार, संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी क्षेत्र मनोज जी उपस्थित रहे। 

पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्र भूषण त्रिपाठी जी का प्रशासनिक मेडिकल सेवाकाल आज के 35 साल पहले प्रारंभ हुआ‌। सेवानिवृत्ति के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आपका व्यक्तित्व मिलनसार था और आप अपने कर्तव्य के प्रति बहुत ही निष्ठावान रहे।

वक्ताओं ने कहा कि आप की छवि पूरे सेवाकाल में बेदाग बनी रही। आपने एक डॉक्टर से लेकर एक जिला विभागाध्यक्ष, उसके बाद मंडल के विभागाध्यक्ष रहकर स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि आपका बेदाग सेवानिवृत्त होना ही हम सब परिवार वालों के लिए बहुत बड़ी बात है। संघर्ष और कठिन कर्तव्य पथ पर सफलतापूर्वक सेवा की समाप्ति जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी, और सुल्तानपुर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ से आए हुए बहुत ही विशिष्ट व्यक्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर साहब अपने जीवन काल में 11 कन्याओं की शादी भी करा चुके हैं। खासियत यह की जितनी भी शादी डॉक्टर साहब ने किया उन सभी लड़कियों की शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्चा स्वयं वहन किया। 

हाल में 11 मई और 23 मई को भी लड़कियों की शादी किया। प्रथम शादी 11 मई को हुई जिसमें लड़का भारतीय सेना में जूनियर कमीशन ऑफिसर था। 

23 मई को जिस लड़की की शादी किया वह लड़का एमबीबीएस डॉक्टर है। आपकी मेहनत और आपका समर्पण वास्तव में अद्भुत और अद्वितीय रहा है, जिसकी समाज में भूरि भूरि प्रशंसा हुई।