भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम-
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम
सांसद राज्यसभा और प्रदेश अध्यक्षा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गीता शाक्य उत्तर प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में प्रवास करेंगी और प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्य व कार्यकर्ता महिलाओं को संगठित एवं प्रोत्साहित करेंगी-
(रिपोर्ट- डा० शक्ति कुमार पाण्डेय, राज्य संवाददाता, ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क)
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने व संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए आदरणीय प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमती गीता शाक्य जी उत्तर प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में प्रवास करेंगी और प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं को संगठित एवं प्रोत्साहित करेंगी।
उक्त जानकारी देते हुए चेतना पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश, ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम सभी 6 क्षेत्रों में निर्धारित है जो 15 सितम्बर से 20 सितंबर तक चलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्षा जी का कार्यक्रम निम्नवत है-
1) गोरखपुर क्षेत्र – गोरखपुर जिला व महानगर – 15/09/21
2) अवध क्षेत्र – अयोध्या महानगर – 16/09/21
3) काशी क्षेत्र – प्रयागराज महानगर 17/09/21
4) ब्रज क्षेत्र – मथुरा महानगर – 18 / 09/21
5)पश्चिम क्षेत्र हापुड़
19/09/21
20/09/21 नोयडा महानगर