UP पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता, डॉन अबु सलेम के भतीजे आरिफ को पकड़ा

आरिफ को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई गई। वहां पर मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराई। इस बीच, पता चला कि आरिफ बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर खड़ा है।
 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ, 26 मई:- मुंबई मे डॉन अबु सलेम के भतीजे आरिफ को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरिफ यूपी पुलिस की लिस्ट में फरार घोषित था। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई से हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने अबु सलेम के भतीजे आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से पकड़ा है। आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था, उसकी तलाश में यूपी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारियां भी की थीं।

पान की दुकान से पकड़ा- यूपी पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि आरिफ मुम्बई में छिपकर रह रहा है, इसके बाद यूपी पुलिस ने इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दी। इस बीच, आरिफ को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई गई। वहां पर मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराई। इस बीच, पता चला कि आरिफ बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर खड़ा है और उसको वही से गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी- माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारियां तेज कर दी हैं। वहीं, अरेस्टिंग के दौरान जो बदमाश पुलिस पर गोलीबारी कर रहे हैं, यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर भी कर रही है। इस बीच, यूपी पुलिस ने आज 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दीपू को दबोचा है, पुलिस बदमाश को पकड़ने गई थी, लेकिन इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश के पैर में गोली लगी है।