नहर से मिल रहे 500 और 200 रुपए के नोटों के बंडल, नोट लूटने की लगी भीड़

नहर से 500, 200 ,100, 10 रुपए के बंडल बरामद किए जा रहे हैं। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली लोग नहर की ओर दौड़ पड़े और नहर कूद नोटों की गड्डियां बटोरने लगे। देखते ही देखते यह बात शहर में आग की तरह फैल गई और नहर के चारों तरफ लोगों की भीड़ लग गई और लोग अपना सब कुछ छोड़ कर नहर में नोटों की गड्डियां बटोरने के लिए उतर पड़े।
 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मुरादाबाद, 06 मई:- अक्सर लोग कहते हैं कि पेड़ों पर नोट नहीं फड़ते हैं, लेकिन रोहतास जिले में पेड़ पर तो नहीं परंतु नहर में नोट की गड्डियां बह रही है। मामला रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम प्रखंड के मुरादाबाद नहर की है जहां नहर नोटों की गाड़ियां उगल रही है। नहर से 500, 200 ,100, 10 रुपए के बंडल बरामद किए जा रहे हैं। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली लोग नहर की ओर दौड़ पड़े और नहर कूद नोटों की गड्डियां बटोरने लगे।

देखते ही देखते यह बात शहर में आग की तरह फैल गई और नहर के चारों तरफ लोगों की भीड़ लग गई और लोग अपना सब कुछ छोड़ कर नहर में नोटों की गड्डियां बटोरने के लिए उतर पड़े। किसी ने पेंट की पोटली बनाई तो किसी ने अपने शर्ट की पोटली बनाकर नोटों की गड्डियां भरनी शुरू कर दी। नोट उगलती नहर कि चर्चा पूरे जिले में हो रही है। नहर में असली नोट कहां से आए फिलहाल यह पहेली बनी हुई है। लोग मछलियों के जैसे नहर से नोटों की गड्डियां छान रहे हैं।

लोग दोनों हाथ से नोट के बंडल बटोरते नजर आए- हालांकि, ये रुपए असली हैं या नकली, फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नोट असली है, लेकिन वो इस पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि नोट मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, वहां कुछ मिला नहीं। लोग नहर में नोट मिलने की बात कह रहे हैं। आगे की जांच की जा रही है।

नहर से लूटे पैसे को सुखाते ग्रामीण नहाने के दौरान किसी को दिखे पैसे- ग्रामीण ने बताया कि कपड़े में बंधा नोटों का बंडल 10 रुपए का था। रुपए देखकर लगता है कि वो काफी समय से नहर में होंगे। कुछ लोग नहर में नहा रहे थे, तभी उन्होंने नोट बहते देखा। नोटों की संख्या देख कुछ लोग आगे बढ़े तो देखा कि कुराइच पुल के नीचे पानी में कई सारे बंडल फेंके हुए थे। पुल के नीचे नोटों के बंडल फेंके जाने की बात आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग पुल पर जमा हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग नहर में कूद गए। दोनों हाथों से नोट बटोरने लगे। नहर में गंदगी भी काफी है, लेकिन लोगों को क्या, वो लालच में में पैसे बटोरने लगे। नोटों की गड्डी मिलने की बात सुनकर नहर के पास भीड़ जुट गई।

पुलिस को भी मिली जानकारी- मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह नोट कहां से आए और किसने फेंके। यह साफ नहीं हो सका है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि नोट असली है या नकली। पुलिस किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि नहर में नोट के बंडल मिलने की सूचना मिली है। पैसे किसके हैं, कहां से आए यह जानकारी नहीं है। फिलहाल स्थानीय लोगो के मुताबिक 100, 200, 500 के नोट भी बताये जा रहें है।