प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र से 03 ई रिक्शा चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह बरामद मोटर साइकिल व ई-रिक्शा चोरी का है, हम लोगों ने मोटर साइकिल को जनपद अमेठी से 17 जुलाई 2023 को चुराई थी तथा ई-रिक्शा को जनपद प्रयागराज के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से चुराई थी, पकड़े जाने के डर से ई-रिक्शा का नम्बर प्लेट तोड़कर फेंक दिये थे तथा उसके चेचिस नंबर को चाभी से रगड़कर मिटा दिये थे।
 

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 20 अगस्त:- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में आज 20 अगस्त को जनपद के थाना बाघराय के उ०नि० सचिन कुमार पटेल मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भिटारा तिराहे के पास से 03 अभियुक्तों को चोरी की 01 मोटर साइकिल स्पेण्डर प्लस (गलत नम्बर प्लेट) व 01 ई-रिक्शा (बिना नम्बर प्लेट) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना बाघराय पर मु०अ०सं०- 152/2023 धारा 411, 419, 420, 467, 468, 471, 465 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह बरामद मोटर साइकिल व ई-रिक्शा चोरी का है, हम लोगों ने मोटर साइकिल को जनपद अमेठी से 17 जुलाई 2023 को चुराई थी तथा ई-रिक्शा को जनपद प्रयागराज के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से चुराई थी, पकड़े जाने के डर से ई-रिक्शा का नम्बर प्लेट तोड़कर फेंक दिये थे तथा उसके चेचिस नंबर को चाभी से रगड़कर मिटा दिये थे। हम लोग अक्सर चोरी का काम करते हैं तथा पहले भी जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01- रिषभ यादव पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम सलोरी थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज।
02- गुड्डू सिंह उर्फ विजय सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम खरवई थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़।
03- अतुल रंजन उर्फ प्रशान्त रंजन पुत्र अश्वनी कुमार निवासी ग्राम भिखनापुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।

अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास
01- गुड्डू सिंह उर्फ विजय सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम खरवई थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़। 01- मु०अ०स० 134/07 धारा 458/380 भादवि थाना देल्हूपुर। 02- मु०अ०स० 265/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देल्हूपुर। 03- मु०अ०स० 76/09 धारा 110जी सीआरपीसी थाना देल्हूपुर। 04- NCR NO 01/07 धारा 323/504/506 भादवि थाना देल्हूपुर। 05- मु०अ०स० 204/07 धारा3/2 गुण्डा अधि0 थाना देल्हूपुर। 06- मु०अ०स० 85/99 धारा 324 भादवि थाना देल्हूपुर। 07- मु०अ०स० 122/02 धारा 457/380 भादधि थाना देल्हूपुर। 08- मु०अ०स० 585/12 धारा 41/ 411/ 413/ 414/ 419/ 420/ 467/ 471 भादवि थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।

02- अतुल रंजन उर्फ प्रशान्त रंजन पुत्र अश्वनी कुमार निवासी ग्राम भिखनापुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़। 01- मु०अ०स० 121/23 धारा 147/ 148/ 149/ 307/ 323/ 308/ 504/ 506/ 427/ 394/ 120बी भादवि थाना रानीगंज।