संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव ,परिजनों में मचा कोहराम 

मंगोलपुर निवासी प्रीती पुत्री ओमप्रकाश वर्मा सगरा सुंदरपुर स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। गुरुवार को रात में जब  घर के लोग भोजन कर रहे थे तभी वह अपने कमरे में सोने चली गयी ​थी ​
 

<a href=https://youtube.com/embed/w3b9r5x51D4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/w3b9r5x51D4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="530">

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क 

प्रतापगढ़ ,29 अप्रैल। लक्ष्मणपुर इलाके के स्कूल में पढ़ने वाली इंटर की एक छात्रा का शव घर  के अंदर ही फंदे से लटकता मिला ,जानकरी के बाद सुचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

लालगंज कोतवाली के कोठार मंगोलपुर निवासी प्रीती पुत्री ओमप्रकाश वर्मा सगरा सुंदरपुर स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। गुरुवार को रात में जब  घर के लोग भोजन कर रहे थे तभी वह अपने कमरे में सोने चली गयी और देर रात  उसे खाने के लिए बुलाने गए ,जब नहीं आयी तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गए क्यूंकि फांसी के फंदे से प्रीती का शव लटक रहा थाऔर उसकी मौत हो चुकी थी।  घटना से घबराए परिजनों ने शव को खुद ही नीचे उताराने के बाद देरपुलिस को सूचना दी,पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोरी की मां उर्मिला ने पुलिस को बेटी के विक्षिप्त होने से खुदकुशी की बात कहते हुए तहरीर दी है। हालांकि लोगों में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है।​