पति नही ले गया अपने साथ परदेश तो महिला ने तीन बच्चों संग कुंए में कूदकर दी जान

प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोहनलाल हरिजन औरंगाबाद गांव थाना कोहंडौर कल परदेश जा रहा था, तो उसकी पत्नी साथ में परदेश चलने की जिद कर रही थी। सोहन लाल ने कर्ज अधिक होने का हवाला देकर परदेश नहीं ले चलने का हवाला दिया। मृतका मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आज सुबह तीनों बच्चों समेत उसकी लाश कुएँ में ग्रामीणों ने देखी।
 
रिपोर्ट- शिवाकांत पांडेय संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 22 जून:- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव स्थित पहलवान वीर बाबा के धाम पर बने कुएं में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक महिला के साथ तीन मासूम बच्चों का शव देखा। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, हालांकि लोगों ने महिला की शिनाख्त कर ली है।

पूरा मामला- कोहड़ौर के औरंगाबाद निवासी सोहन लाल की पत्नी प्रमिला देवी (38) के साथ उनके बच्चों का शव कुएं में मिला। जिसमें सात वर्षीय पुत्री सलोनी, पांच वर्षीय पुत्र शिवांशु व तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांश हैं। सोहनलाल कान से दिव्यांग है, वह गांव में ही मजदूरी का कार्य करता है।

ग्रामीणों ने बताया- ग्रामीणों की माने तो सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी प्रमिला जाते हुए दिखी। कुछ देर बाद बच्चों के साथ उसका भी शव कुएं में मिला। मृतका की ननद मनीषा ने बताया कि भाभी मानसिक रूप से दिव्यांग थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंची है। शवों को फायरब्रिगेड कर्मियों ने बाहर निकाला। आत्महत्या और हत्या को लेकर संशय बना हुआ है। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।