प्रतापगढ़ में प्रशिक्षु आईपीएस अमृत जैन को मिला नागरिक सम्मान।

प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन को अधिवक्ताओं, व्यापारियों, सभासदों तथा कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।
 


प्रतापगढ़ में प्रशिक्षु आईपीएस अमृत जैन को मिला नागरिक सम्मान।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 8 सितम्बर।

प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन को अधिवक्ताओं, व्यापारियों, सभासदों तथा कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन को मार्ल्यापण कर प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम का संयोजन आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा हुआ।

कार्यक्रम में बडी संख्या में स्थानीय लोगों की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखाई दी।

कार्यक्रम में लालगंज एसडीएम लालधर सिंह यादव तथा पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर ने भी एएसपी के लोक उत्तरदायित्वों के निर्वहन की सराहना किया।

एएसपी अमृत जैन ने अपने उद्बोधन में सम्मान के साथ कार्यकाल में जनसहयोग का भी आभार जताया।

कार्यक्रम में लालगंज टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने भी एएसपी अमृत जैन का सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी 'महेश' व संचालन पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। 

महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल ने स्वागत भाषण तथा उपाध्यक्ष लाल विनोद प्रताप सिंह ने जताया आभार।