प्रतापगढ़-किशोरी को अपृहित कर बंधक बनाकर तीन दिन तक करता रहा  दुराचार

सूचना पर पुलिस ने किशोरी को खोजा तो लेकिन नहीं दर्ज की रिपोर्ट ,पांच दिन बाद तहरीर देने पर सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर शुरू किया खानापूर्ति
 

प्रतापगढ़।  कुंडा इलाके की एक गांव की किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक युवक अपने घर में रखे रहा। इस दौरान उसके साथ दुराचार करता रहा। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस किशोरी को ले तो आई लेकिन इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहरीर देने पर पुलिस ने सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में खानापूर्ति शुरू कर दी है।

 कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ चौकी क्षेत्र की एक किशोरी को १२ दिसम्बर की रात एक युवक उठा ले गया। आरोप है कि वह उसे अपने घर पर जबरन रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी की मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने मनगढ़ चौकी में इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और किशोरी को ले आई। बाद में उसे मां के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में जब पिता ने आकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसकी मां के अंगूठे लगी तहरीर पर सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी की मां का कहना था कि उसके सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया था। घटना की एफआईआर न दर्ज होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।