राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एक बार फिर महत्वपूर्ण संसदीय समितियों के सदस्य बने।

राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी गृह मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्य होने के साथ साथ वित्त मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय की संसदीय समिति में भी दोबारा सदस्य नामित किए गए हैं।
 

राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एक बार फिर महत्वपूर्ण संसदीय समितियों के सदस्य बने।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़, 17 सितम्बर।

राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी गृह मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्य होने के साथ साथ वित्त मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय की संसदीय समिति में भी दोबारा सदस्य नामित किए गए हैं।

श्री तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रमोद तिवारी भारत सरकार की महत्वपूर्ण केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के साथ केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्रालय की संसदीय समिति में भी पुनः सदस्य नामित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी पहले से ही भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण केन्द्रीय गृह मंत्रालय की भी संसदीय समिति में वरिष्ठ सदस्य हैं। 

बताया कि तेरह सितम्बर को कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की संसदीय समिति का पुर्नगठन हुआ है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय तथा जल ससाधन मत्रालयों में संसदीय समिति के सदस्य के रूप में सांसद प्रमोद तिवारी की निभाई गयी भूमिका के कारण दोनो मंत्रालयों की संसदीय समिति में पुनः प्रमोद तिवारी के चयनित होने से कांग्रेस जनों में काफी प्रसन्नता देखी गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता चयनित होने के बाद देश की केन्द्रीय राजनीति में प्रमोद तिवारी का अहम रोल दिख रहा है। 

रविवार को नये संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी गर्मजोशी से मुलाकात हुई।

मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के केन्द्रीय वित्त मंत्रालय तथा जल संसाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों में पुनः सदस्य होने की यहां विज्ञप्ति की जरियें  जानकारी दी है। रविवार को लालगंज स्थिति क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटे कार्यकताओं व समर्थकों में प्रमोद तिवारी के नाम पर जिले को मिली इन उपलब्धियों पर खुशी नजर आयी।