जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा नीरज त्रिपाठी ने कहा हम कांग्रेस जन आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों पर किए गए हमलों की घोर निन्दा करते हैं और आतंकवादियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग करते हैं l
 

कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय 
राज्य संवाददाता 
ग्लोबल भारत न्यूज 

प्रतापगढ़, 9 जुलाई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेना के वीर जवानों की शहादत पर अम्बेडकर चौराहा स्तिथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के नीचे कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर नम आंखों से शहीदों की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए व श्रद्धांजलि अर्पित किए l    

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना आतंकी वारदात को अंजाम दिया है, उन्होंने कहा हम कांग्रेस जन आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों पर किए गए हमलों की घोर निन्दा करते हैं और आतंकवादियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग करते हैं l 
         
इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप नगर अध्यक्ष इरफान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर दिवेदी,सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, डॉ.अजय सिंह, संजय इश्तियाक राधे श्याम दूबे, मकरंद शुक्ला, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, अशुतोष तिवारी, अजीत सिंह,राजू भाई, मो.वसीम, रियाज सुलतान, शुभम मिश्रा, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रवीण द्विवेदी, शाहरुख, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नफीस खान, सुरेश कुमार सरोज, रवि प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, के के शुक्ला, शहजाद सलमानी, नूर आलम, मो. सईद, नौशाद आलम, राजा, मो.अली, अमन इदरीसी, विवेक कुमार,सलामत अली, जावेद, साहिल, रितेश, हिमांशु, उत्तम, सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।