मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 के मारे जाने की खबर।।

हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर की पत्नी और बच्चे की भी हुई मौत।।
 
मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 के मारे जाने की खबर।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

मणिपुर, 13 नवंबर:- मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सेना के काफिले पर शनिवार 13 नवंबर को घात लगाकर हमला किया। घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे तथा तीन अन्य जवान मारे गए हैं। यह इस क्षेत्र में वर्षों में हुए सबसे घातक हमले में से एक है।

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में म्यांमार सीमा के पास हुई। सूत्रों ने कहा कि असम राइफल्स के एक काफिले पर आतंकवादियों के एक अज्ञात समूह ने घात लगाकर हमला किया।

मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन 1978 में किया गया था। इसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है, मणिपुर में यह संगठन धोखे से भारतीय सुरक्षाबलों पर पहले भी हमले करता रहा है। इसका संगठन का गठन बिश्वेसर सिंह ने किया था। यह आतंकी संगठन स्वतंत्र मणिपुर की मांग करता रहा है।।