महोबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 यात्री हुए घायल

 
महोबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 यात्री हुए घायल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

महोबा : अजनर थाना क्षेत्र के खैरारी मोड़ के समीप दिल्ली से छतरपुर आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरने से बस में सवार 60 यात्रियो में से 12 यात्री घायल हो गए जिनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी को बमुश्किल बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, तो वही बस चालक व परिचालक घटना के बाद से मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दे कि महोबा की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में रहने वाले कामगार एक बस में सवार होकर देश की राजधानी दिल्ली से अपने घर आ रहे थे दरअसल इन सभी यात्रियों को मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद जाना था। मगर मध्यप्रदेश में लगे लॉकडाउन की सख्ती के चलते बस के चालक और परिचालक यूपी की सीमा के रास्ते छतरपुर ले जाना चाह रहे थे। सभी अजनर थाना क्षेत्र के खैरारी मोड़ के समीप सुबह 4:45 पर यह बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और सभी की चीख-पुकार को सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए एकजुट हो गए साथ ही स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया। बताया जाता है कि बस चालक शराब के नशे में बस चला रहा था। बस में बच्चे महिलाएं भी सवार थी। फिलहाल इस सड़क हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।