मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कई अधिकारियों को दण्डित किया।

लघु सिंचाई खण्ड अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता, फर्रुखाबाद के अपर जिलाधिकारी और डायट प्राचार्य, प्रयागराज के उपजिलाधिकारी, और कई अन्य पर गिरी गाज।
 
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कई अधिकारियों को दण्डित किया।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 23 जनवरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई जनपदों में कई अधिकारियों को दण्डित किया है।

लघु सिंचाई खण्ड अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता को निलम्बित करते हुए फर्रुखाबाद के तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार के दोषी तत्कालीन उपजिलाधिकारी प्रयागराज की दो वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिन्दित करने के आदेश दिए हैं। वह वर्तमान में उपजिलाधिकारी उन्नाव के पद पर कार्यरत हैं।

तीसरी कार्रवाई अलीगढ़ के अधिशाषी अभियन्ता के विरुद्ध की गई है। मनरेगा के तहत कामों की प्रगति बहुत ज्यादा खराब होने और उच्चधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोपों पर अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता को निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। यह अधिशासी अभियंता वर्तमान में लघु सिंचाई विभाग, मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध हैं।

चौथी कार्रवाई फर्रुखाबाद में हुई है। जहां मिड डे मील के खाद्यान्न के वितरण की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वहां के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, डायट-रजलामई के तत्कालीन प्राचार्य और कोषागार के एक लेखाकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।