प्रेमी के झांसे में आकर प्रेमिका ने भेजी न्यूड तस्वीरे अब प्रेमी कर रहा ब्लैकमेल, सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी।।

 
प्रेमी के झांसे में आकर प्रेमिका ने भेजी न्यूड तस्वीरे अब प्रेमी कर रहा ब्लैकमेल, सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

अपराध, 27 जुलाई:- सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती उनके बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही करें। फेसबुक पर अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें, सावधान रहें। क्योंकि ऑनलाइन शुरू हुआ रिश्ता सावधानी नहीं बरतने पर धोखे का शिकार बना रहा है। महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग तक हो रही है। जिससे आये दिन महिलाओं और युवतियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बाद में पछताना पड़ता है।

यह भी पढ़े- असम-मिजोरम बॉर्डर झड़प में 6 जवान शहीद, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की PMO से दखल की मांग।।

पहला मामला

मध्यप्रदेश की युवती को लखनऊ के लड़के से हुआ प्यार:- मध्यप्रदेश की एक लड़की पर सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और उसके बाद हुई एक गलती ऐसी भारी पड़ी की उसने सुसाइड करने की कोशिश कर ली, लड़की जबलपुर की रहने वाली है जिसकी दोस्ती लखनऊ के एक युवक से हो गई, जिसके बाद लड़के ने उकसा कर लड़की को वीडियोकॉल पर न्यूड होने के लिए कहा। लड़के के झांसे में आकर लड़की जब आपत्तिजनक अवस्था में आई तो लड़के ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा, जिसके बाद परेशान हो कर पीड़िता ने सुसाइड की कोशिश की।

यह भी पढ़े- प्रतापगढ़- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पोषण हेतु छात्रों/अभिभावकों को खाद्यान्न एवं परिवर्तन लागत की धनराशि दी जायेगी।।

परिजनों ने शिकायत दर्ज की:- लड़की के इस कदम के बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, मामले में ​​​​​​​बेलबाग पुलिस के मुताबिक 22 साल की पीड़िता की सोशल मीडिया पर लखनऊ के रहने वाले 21 साल के शादाब उर्फ मोहम्मद फैजल से हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी, कुछ समय पहले आरोपी शादाब ने लड़की को वीडियोकॉल पर आपत्तिजनक हालत में आने के लिए उकसाया। पीड़िता शादाब के झांसे में आ गई, जिसके बाद आरोपी ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर के लड़की का वीडियो सेव कर लिया। इसके बाद वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और उससे पैसे मांगने लगा।

यह भी पढ़े- मृतक पति कैलाश के शव पर दो महिलाओं ने किया अपना पति होने का दावा।

आरोपी ने लड़की के परिवार वालों को भेजा वीडियो:- लड़की ने बताया कि आरोपी ने उससे अपनी पहचान छुपाई थी, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि ब्लैकमेल करने के बाद उसने शादाब से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद आरोपी शादाब ने लड़की का वीडियो उसके घर वालों को भेज दिया, इसके बाद भी वो नहीं रुका और बाकी लोगों को भी वीडियो शेयर करने की धमकी देने लगा। जब पीड़िता के घर वालों ने वो वीडियो देखा तो काफी हंगामा हुआ, इसके बाद लड़की ने परेशान हो कर कुछ ही दिन पहले सुसाइड करने की कोशिश की, हालांकि परिवार वालों ने समय रहते लड़की की जान बचा ली।

यह भी पढ़े- जासूसी के आरोपों से घिरी इजरायली कंपनी NSO का पलटवार बोली- पेगासस कि वजह से लाखों लोग सुरक्षित।।

पूछताछ में पता चला 10वीं पास है आरोपी:- इसके बाद पीड़िता और उसका परिवार थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम लखनऊ भेजी। पुलिस ने आरोपी को आईपी एड्रेस की मदद से ट्रेस किया, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी 10वीं पास है। इससे आगे की पढ़ाई की बजाए वह सिलाई करने लगा था, आरोपी को जबलपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े- खुद की जान की परवाह न करते हुए, 15 हजार फुट की ऊंचाई से गिर रहे साथी को बचाने के प्रयास में हरदोई का लाल शहीद।।

दूसरा मामला

शादी का वादा कर रकम-जेवरात हड़पे, किया दुष्कर्म:- ताजगंज क्षेत्र की महिला को फेसबुक पर मध्यप्रदेश के युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। विवाहिता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कुछ समय बाद युवक फोन पर भी बात करने लगा। एक बार रुपयों की मदद मांगी और एक लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। युवक एक बार मुलाकात के बहाने आगरा आया। इस दौरान उसने महिला से दो लाख रुपये रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए। शादी का वादा कर मथुरा ले गया। वहां एक होटल में रखा। आरोप है कि युवक ने महिला के जेवरात ले लिए और दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

यह भी पढ़े- यूपी में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद महिंद्रा की साख को लगा बट्टा, टीयूवी के नाम को बदलकर बोलेरो निवो कर दिया।।

तीसरा मामला

युवती को चौराहे पर छोड़ा:- नोएडा की युवती की दोस्ती कुछ महीने पहले फेसबुक पर आगरा के युवक से हुई थी। दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। युवती-युवक से मिलने आगरा आई, लेकिन युवक कुछ देर मिलने के बाद उसे वाटरवर्क्स चौराहे पर अकेला छोड़कर चला गया। काफी इंतजार के बाद युवक नहीं आया। युवती परेशान हाल में घूम रही थी, तभी उसे एक ऑटो चालक मिला। उसे अपने दोस्त के घर ले गया, उससे दुष्कर्म किया। युवती ने अपने परिजनों के संपर्क घटना के बारे में बताया। युवती ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़े- गैर जाति की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी की सरेआम चौराहे पर हत्या।।

चौथा मामला

परिजनों की सतर्कता से बची युवती:- रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती से ओमान में रह रहे बिजनौर के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर ली। युवती से शादी का वादा करने लगा। युवती ने अपने घरवालों को बताया। युवती के परिजनों ने युवक के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा था। वह फेसबुक पर कई और युवतियों से झूठ बोलकर बात कर रहा था। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस की जांच में परिजनों की बात सही निकली।

यह भी पढ़े- पोर्न फिल्में बनाने के आरोपी राज कुंद्रा का क्या है यूपी के कानपुर का कनेक्शन।।

निजता का ख्याल रखें:- इस तरह से इन सोशल मीडिया की चपेट में आकर महिलाएं और युवतियां फंस जाती है और बाद में उनको पछतावा होता है। साइबर क्राइम एक्सपर्ट बताते है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले के बारे में पूरी जानकारी कर लेनी चाहिए। मुलाकात करने जाएं तो एकांत स्थान पर न जाएंगे। इस व्यक्ति से दोस्ती कर रही हैं, उसके सही नाम और पते के बारे में जानकारी कर लें। अपनी फोटो और निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निजता का ख्याल रखें।।