नाबालिग किशोरी के साथ चाचा-दादा और मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी किया बलात्कार

किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में लिखकर अपने पिता को बताया। लेकिन, इसमें दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाए, उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी बार-बार उसके साथ बलात्कार किया, पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने किशोरी के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।
 
रेप

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

क्राइम, 18 नवंबर:- उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने और दादा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है, पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी विशाखा समिति के सदस्यों को अपनी तकलीफें बताईं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे शहर के एक पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी ने पुलिस को बताया, 2018 में पुणे आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में लिखकर अपने पिता को बताया। लेकिन, इसमें दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाए, उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी बार-बार उसके साथ बलात्कार किया, पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने किशोरी के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।