मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की हुई पहचान

युवती के सीने में गोली का निशान है। शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। उसके बाएं हाथ की कलाई पर लाल कलावा और काला धागा बंधा हुआ था। दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके के मोड़बन्द की रहने वाली है युवती, आयुषी यादव 21 साल, पुत्री नितेश यादव है। मूलतः गोरखपुर की है, दिल्ली बदरपुर में रहती थी। 17 नवंबर से लापता थी, 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली बैग में लाश मिली थी।
 
क्राइम

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

क्राइम, 21 नवंबर:- मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मृत मिली युवती के लाश की शिनाख्त हो गई है। आपको बता दे कि थाना राया क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर को ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती की लाश को पॉलिथीन में लपेटकर ट्रॉली बैग में भरकर फेंका गया था। ट्रॉली बैग में लाल रंग की साड़ी भी मिली है। युवती के सीने में गोली का निशान है। शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। उसके बाएं हाथ की कलाई पर लाल कलावा और काला धागा बंधा हुआ था।

शव की हुई शिनाख्त- दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके के मोड़बन्द की रहने वाली है युवती, आयुषी यादव 21 साल, पुत्री नितेश यादव है। मूलतः गोरखपुर की है, दिल्ली बदरपुर में रहती थी। 17 नवंबर से लापता थी, 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली बैग में लाश मिली थी। लेकिन हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपी सिटी एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवंबर की सुबह युवती अपने घर से निकली थी, परिजन अपने स्तर पर आयुषी की तलाश कर रहे थे। आयुषी का परिवार मूल रूप से सुनारड़ी बलूनी गोरखपुर का रहने वाला है।

पुलिस हत्यारो की तलाश में जुटी- पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग और ऑनर किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते 18 नवंबर की दोपहर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर एक लाल रंग का ट्राली बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें युवती का शव था, हत्या के शव को पालीथिन के अंदर पैककर ट्राली बैग के अंदर रखा गया था। ट्राली बैग में शव के अलावा लाल और सफेद रंग की साड़ी भी रखी हुई थी। युवती के सीने में गोली का निशान है, सिर और हाथ-पैर में भी चोट लगी थी। पुलिस युवती की तभी से पहचान में जुटी हुई थी। मृतक आयुषी के पिता नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस मृतका के माता-पिता और भाई से भी पूछताछ कर रही है। युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद क्षेत्र की रहने वाली है।