फांसी चढ़ूंगा तो जन्नत की हूर मिलेगी- आफताब

फांसी भी से दो तो दिक्कत नही जन्नत में हूर मिलेंगी, अब तक 20 हिंदू लड़कियों के साथ रख चुका हु संबंध, जांच एजेंसी को पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने दिया बयान।
 
आफताब
पहली प्रेमिका को 35 टुकड़े में काट कर दूसरी प्रेमिका को गिफ्ट कर दी उसकी अँगूठी।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

क्राइम, 30 नवंबर:- भारत का सबसे चर्चित हत्याकांड जिसमे एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, वही इस हत्याकांड के बाद जब आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ तो उसमें उसने चौकाने वाले खुलासे किए है। आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी, दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे। इससे पहले दोनों मुंबई रहते थे, 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था। इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी, इसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा। वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट होना है।

दूसरी प्रेमिका सदमे में- श्रद्धा की हत्या में आरोपी आफताब की दरिंदगी का खुलासा होने के बाद से उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में है, वह यकीन नहीं कर पा रही कि आफताब ऐसा कर सकता है। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि आफताब उससे बिल्कुल अलग तरह से पेश आ रहा था। पुलिस ने उसके पास से श्रद्धा की अंगूठी भी बरामद कर ली है, आफताब ने श्रद्धा को ये अंगूठी दी थी। लेकिन उसने श्रद्धा की हत्या के बाद इसे गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया। आफताब  bumble app के जरिए दूसरी गर्लफ्रेंड से मिला था, यह पेशे से psychologist है। आफताब ने उसे उसी फ्लैट में बुलाया था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या की थी और शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे। पुलिस ने जब अफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया और उसके सामने आफताब की दरिंदगी का खुलासा किया, तो वह शॉक हो गई, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह यकीन नहीं कर पा रही थी कि आफताब किसी के साथ ऐसा कर सकता है।

जन्नत में हूरे मिलेगी- पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब ने खुलासा किया कि बंबल एप पर वह हिंदू लड़कियों को ढूंढकर अपना शिकार बनाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक मनोविज्ञानी को अपने कमरे पर लाया था, वह भी हिंदू थी। उसे उसने श्रद्धा की अंगूठी तोहफे में देकर शिकार बनाया था और अन्य कई हिंदू लड़कियों के संपर्क में भी रहा है। आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई दुख नहीं है। उसे श्रद्धा के शव के टुकड़े कर फेंकने का जरा भी अफसोस नहीं है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसने कहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो अफसोस नहीं होगा, जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। यही नहीं उसने यह भी बताया कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं। पुलिस को दिए उसके इस बयान से आफताब की कट्टर मानसिकता सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कुछ ऐसे सच बताए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करना चाहती है। पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो बताया है, उससे जांच में काफी मदद मिल रही है। इसके जरिये ही उसके घर से पांच चाकू बरामद किए गए थे। इसके अलावा उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सुबूत भी जुटा लिए जाएंगे।