दिल्ली की साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े महिला पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बताई यह वजह

आरोपी कामेश्वर ने जिस महिला पर फायरिंग की थी। वह उसकी पत्नी ही है, दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। गोलीबारी की घटना में महिला समेत एक वकील को भी गोली लगी है, दोनों को पास के ही मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
Crime

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

क्राइम, 24 अप्रैल:- दिल्ली की साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े महिला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्राइम ब्रांच विभाग ने आरोपी कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। वकील की काली वर्दी में उसने महिला पर शुक्रवार सुबह चार राउंड की फायरिंग की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था, बाद में पता चला था कि आरोपी कामेश्वर ने जिस महिला पर फायरिंग की थी। वह उसकी पत्नी ही है, दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। गोलीबारी की घटना में महिला समेत एक वकील को भी गोली लगी है, दोनों को पास के ही मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूरी घटना सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल- गोलीबारी के घटना की अधिक जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि जिस महिला को आरोपी ने गोली मारी है। वह वकील के ड्रेस में परिसर के अंदर आया था, घायल महिला धोखाधड़ी के मामले का शिकार है। घायल महिला का नाम एम राधा है, हमलावर ने पैसों की धोखाधड़ी के चलते घटना को अंजाम दिया। हमलावर के खिलाफ महिला ने दिसंबर में केस भी दर्ज कराया था, कोर्ट परिसर में इस पूरी गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही है, सोशल मीडिया में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।