फार्च्यूनर से आए लोगों ने रात 12 बजे निजी अस्पताल के मालिक चिकित्सक को गोली मारी। ट्रामा सेंटर में भर्ती।

घटना उस समय हुई जब डॉक्टर अपने अस्पताल से अपनी कार से घर लौट रहे थे और घर से करीब 200 मीटर पहले बदमाशों ने उनकी गाड़ी ओवरटेक की और फिर हमला कर दिया।
 
फार्च्यूनर से आए लोगों ने रात 12 बजे निजी अस्पताल के मालिक चिकित्सक को गोली मारी। ट्रामा सेंटर में भर्ती।

डाo शक्ति कुमार पाण्डेय
विशेष संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 26 मई।

फार्च्यूनर से आए लोगों ने रात 12 बजे निजी अस्पताल के मालिक चिकित्सक को गोली मारी। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

राजधानी लखनऊ के चिनहट में मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे फॉर्च्यूनर कार से आए बदमाशों ने हर्षित अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप जायसवाल को गोली मार दी। उन्हें ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

घटना उस समय हुई जब डॉ. संदीप अपने अस्पताल से अपनी कार से घर लौट रहे थे और घर से करीब 200 मीटर पहले बदमाशों ने उनकी गाड़ी ओवरटेक की और फिर हमला कर दिया।

पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर पड़ताल कर रही है। हमले की वजह अभी नहीं पता चल सकी है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

मटियारी स्थित बालाजीपुरम निवासी डा. संदीप जायसवाल का सर्वोदयनगर में हर्षित हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर है। देर रात वह रोजाना की तरह अस्पताल से घर जा रहे थे। डॉ. संदीप अपने घर के पास पहुंच ही रहे थे, कि तभी सफेद रंग की गाड़ी से आये बदमाशों ने उन्हें रोका।

अचानक सामने आये बदमाशों को देख वह कुछ समझ ही नहीं पाये। वह कार से उतरने लगे, इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से डॉक्टर वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े। बदमाश आराम से गोली मारकर फरार हो गये। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से डॉक्टर को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए ट्रॉमा सेन्टर भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने उनकी हालत गम्भीर बतायी है। घर वाले अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। रंजिश की बात सामने नहीं आयी है। पड़ताल की जा रही है। सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरों में कार सवार बदमाश नजर आए हैं। जिन्हें पुलिस तलाश रही है। मौके से पुलिस को एक खोखा भी मिला है। डॉ. सदीप को गोली मारने वाले बदमाशों के देवा रोड होते हुए बाराबंकी की तरफ भागने का सुराग मिला है।

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस समय परिवारीजन परेशानी में है। उनसे बाद में पूछताछ कर रंजिश के बारे में पता किया जायेगा। पुरानी रंजिश या अस्पताल में किसी मरीज को लेकर हुये विवाद का भी पता किया जा रहा है।