लखनऊ के मड़ियांव इलाके में दूसरे युवक से संबंध होने के शक में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। आगे की पूंछताछ पूछताछ जारी है।
 
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में दूसरे युवक से संबंध होने के शक में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 28 फरवरी।
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में दूसरे युवक से संबंध होने के शक में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। आगे की पूंछताछ पूछताछ जारी है।

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से सीतापुर निवासी मो. रफीक मड़ियांव के गायत्रीनगर में सपरिवार रहता था। परिवार में पत्नी अफसाना व पांच साल की बेटी रहती थी।

रफीक सिलाई का काम करता है। रफीक को संदेह था कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था।

इसी कारण रफीक अपनी पत्नी को गांव लेकर जाना चाहता था ताकि दूसरे युवक से वह मिल न पाए। लेकिन पत्नी अफसाना इसका विरोध करती थी।

पूंछताछ में रफीक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अफसाना गत दिवस सुबह से ही लापता थी। उसने कई जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शाम को वह अचानक पास की गली में आती दिख गई। गुस्से में रफीक ने सवाल किया तो अफसाना ने समुचित जवाब नहीं दिया। इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आवेश में आकर रफीक ने अफसाना पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके पेट व सीने पर कई वार किये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई और सड़क पर तड़पती रही।

अफसाना की चीख सुनकर आसपास के लोग भी जुट गये, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं किया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अफसाना को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया गया है। अफसाना के मायके सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही जो तहरीर दी जाएगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।