प्रेमी के साथ बेहतर भविष्य की तलाश में पत्नी ने कर डाली पति की हत्या, हड़पना चाहती थी इंश्योरेंस के 20 लाख

आरोपी मरियम सुरीन और उसके प्रेमी सिमोन आइन्ड को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम-प्रसंग में पड़कर पत्नी के द्वारा बीमा की राशि हड़पने के उद्देश्य से पति की हत्या की गई थी। यह खौफनाक घटना झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे पंचायत की है। सुधीर गांव के रहने वाले वासील सुरीन की पत्नी मरियम सुरीन का खूंटी जिला के ही निंधिया गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सीमोन आइन्ड के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
 
Crime news

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

क्राइम, 10 अप्रैल:- झारखंड के खूंटी जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, प्रेमी के साथ बेहतर भविष्य हो। पैसों की कोई कमी ना रहे, इसलिए एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और अपने पति वासिल सुरीन द्वारा करवाए गए 20 लाख रुपये हड़पना महिला की साजिश थी। इंश्योरेंस की राशि हड़पने के उद्देश्य से अपने 45 वर्षीय पति की सब्बल (रॉड) से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्याकांड के लगभग 72 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी मरियम सुरीन और उसके प्रेमी सिमोन आइन्ड को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम-प्रसंग में पड़कर पत्नी के द्वारा बीमा की राशि हड़पने के उद्देश्य से पति की हत्या की गई थी।

प्यार की राह में रोड़ा बन रहा था पति- यह खौफनाक घटना झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे पंचायत की है। सुधीर गांव के रहने वाले वासील सुरीन की पत्नी मरियम सुरीन का खूंटी जिला के ही निंधिया गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सीमोन आइन्ड के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा, दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इसी बीच, महिला मरियम सूरीन ने अपने प्रेमी सिमोना आइन्ड को बताया कि उसके पति वासिल सूरीन ने अपना 20 लाख का इंश्योरेंस करवाया है। इसमें उसने मरियम सुरीन को नॉमिनी बनाया है, इसके बाद दोनों ने अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक साजिश रचते हुए अपने प्यार में रोड़ा बन रहे महिला के पति वासिल सुरीन की हत्या की साजिश रची। ताकी उसके बीमा की 20 लाख रुपयों की राशि हड़पी जा सके।

कैसे खुला राज- इसी बीच 5 अप्रैल को रनिया थाना की पुलिस ने गोपी ना पुल के पास से एक शव बरामद किया। इसकी पहचान वासिल सुरीन के रूप में की गई, मामले का खुलासा करते हुए खूंटी एसपी अमन कुमार के द्वारा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। जांच के इसी क्रम में एसआईटी की टीम ने मृतक वासिल सुरीन की पत्नी मरियम सुरीन को संदेह के आधार पर पूछताछ शुरु कर दी। पुलिस ने महिला के प्रेमी सिमोना आइन्ड को भी गिरफ्तार कर लिया है, दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी, खून लगा सब्बल (रॉड ) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आपको बता दे कि हत्या की आरोपी महिला मरियम और मृतक वासिल सुरीन के 6 बच्चे थे। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं। फिलहाल बच्चे अपने अन्य परिजनों के साथ रह रहे हैं।