लखनऊ में प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति का असर दिखा। छेड़खानी करने वाले की चप्पलों से धुनाई।

इंस्पेक्टर के के तिवारी ने बताया कि शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जुगौली निवासी विकास कुमार वर्मा है। शोहदा नशे में धुत था।
लखनऊ में प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति का असर दिखा। छेड़खानी करने वाले की चप्पलों से धुनाई।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 8 मार्च।
लखनऊ में प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति का असर दिखा। छेड़खानी करने वाले लफंगे की कुछ युवतियों ने कायदे से धुनाई कर दी।

राजधानी में इन साहसी युवतियों ने नारी शक्‍ति की म‍िसाल पेश करते हुए नशे में धुत बाइक सवार लड़के को चप्पलों से पिटाई किया।

गोमतीनगर में एक लड़के ने लड़कियों से अभद्रता और छेड़छाड़ की। इस पर युवतियों ने उनको चलती बाइक से खींचा और सैंडल-थप्‍पड़ बरसा कर सबक स‍िखाया। बाद में उन्होंने आरोपित युवक को पुलिस के हवाले भी कर दिया।

मामला गोमतीनगर क्षेत्र में विरामखंड स्‍थि‍त एक बैंक के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर शाम तीन-चार युवतियां टहलते हुए जा रही थीं। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार युवक ने अपनी गाड़ी उनके पास रोकी और छींटाकशी कर छेड़छाड़ करने लगा।

इस पर लड़कियों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर युवतियों ने उसे दौड़ाकर चलती बाइक से खींच लिया। तीनों ने सैंडल उतारीं और उसको जमकर पीटना दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्होंने भी शोहदे को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित शोहदे को गिरफ्तार कर उसकी बाइक कब्जे में ले ली।

इंस्पेक्टर के के तिवारी ने बताया कि शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जुगौली निवासी विकास कुमार वर्मा है। शोहदा नशे में धुत था।