लखनऊ में दबंगों ने उलाहना देने गये परिवार पर हमला बोल दिया। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा।

पुलिस ने मामले को नजरंदाज किया, लेकिन जब इंटरनेट मीडिया पर हमलावरों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर की फटकार के बाद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेजा गया।
 
लखनऊ में दबंगों ने उलाहना देने गये परिवार पर हमला बोल दिया। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा।

डाo शक्ति कुमार पाण्डेय
विशेष संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 21 जून।

लखनऊ में दबंगों ने उलाहना देने गये परिवार पर हमला बोल दिया। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा।

हमेशा की भांति पुलिस ने मामले को नजरंदाज किया, लेकिन जब इंटरनेट मीडिया पर हमलावरों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर की फटकार के बाद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सरोजनीनगर इलाके में बदालीखेड़ा निवासी शत्रुघन राय के का बेटा मयंक राय भोपाल में रहता है। बीते कई दिनों से पड़ोस में रहने वाला राजा अपने मोबाइल पर एक रिकार्डिंग सुना रहा था। जिसमें एक लड़की किसी लड़के से बात कर रही है। राजा के मुताबिक लड़की उनके बेटे मयंक से बात कर रही है।

वस्तुत: राजा, मयंक पर गलत आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। शत्रुघन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे से बात की तो बेटे ने कहा कि वह किसी लड़की से बात नहीं करता है। सारे आरोप निराधार हैं।

इस पर शाम को शत्रुघ्न राय शिकायत लेकर राजा के पिता अर्जुन के पास पहुंचे। जब शिकायत की तो अर्जुन आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अर्जुन का बेटा राजा, विष्णु, प्रभु और बोखी बाहर निकले और शत्रुघ्न राय को पीटने लगे। शोर सुनकर पत्नी लक्ष्मी राय, गर्भवती बेटी शांति, छोटी बेटी रोशनी और भाई बचाव में दौड़ा तो अर्जुन और उनके बेटों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और सबको जमकर पीटा।

हमले के दौरान राजा और विष्णु ने गर्भवती बहन शांति के पेट पर लात मार दी। लोहे के राड से उसके सिर पर प्रहार किया। हमले से मां और बहनें अचेत हो गई।

शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्होंने बीच बचाव किया तब जाकर हमलावर शांत हुए। शत्रुघन ने बताया कि वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया और मुकदमा भी नहीं दर्ज किया।

इसके बाद हमलावरों की पिटाई की वीडियो इंटनरेट मीडिया और ट्विटर पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।