रक्षाबंधन के दिन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर डाली पति की हत्या, फिर दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

युवक की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या की गई थी, मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों की इस बात की जानकारी दी, रविकांत के परिजनों ने अपनी बहू प्रियंका के ऊपर ही हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे।
 
Crime

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

क्राइम, 05 सितंबर:- उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है, कानपुर में रक्षा बंधन की देर शाम लापता हुए युवक का शव दो दिन बाद गंगापुर में नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बाद उसकी पहचान नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी रविकांत के रूप में हुई है, युवक की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों की इस बात की जानकारी दी है। रविकांत के परिजनों ने अपनी बहू प्रियंका के ऊपर ही हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल की जांच पड़ताल की। इससे पता चला कि मृतक रविकांत की पत्नी प्रियंका किसी गैर समुदाय के युवक से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने गैर समुदाय के युवक का नाम और पता निकाल कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा- पुलिस ने जब दोनों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया की रविकांत की पत्नी प्रियंका का अनस हासमी नाम के युवक से अवैध संबंध था। इसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक रविकांत के परिजनों उनका बेटा गुजरात के राजकोट में नौकरी कर रहा था, उसके बेटे की शादी फतेहपुर के मोहम्मेदो यार के रहने वाली प्रियंका से साल 2016 में हुई थी। 2 साल पहले भी प्रियंका के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग की बात का पता चला था, इसके बात प्रियंका ने अपने पति से माफी मांग कर मामले को रफा दफा करा दिया था। इसके बाद वह नौबस्ता के एक मकान में अपने दो बच्चों के साथ किराए पर रहने लगी थी।

मृतक के परिजनों ने बताया- मृतक रविकांत के परिजनो ने बताया कि रक्षाबंधन पर रवि घर आया था। शुक्रवार रात को रविकांत और प्रियंका बच्चों के साथ गल्ला मंडी में पिता के घर आए थे। शाम को करीब 7 बजे दोनों लोग वापस अपने किराए के मकान जाने के लिए निकले थे, इसके बाद करीब 10 बजे प्रियंका ने फोन करके बताया कि रविकांत घर से कुछ सामान लेने निकले थे। वापस नहीं लौटे इसकी जानकारी पर जिन्होंने पुलिस को दी, पुलिस में रविकांत की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके दो दिन बाद रविकांत का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था।