प्रतापगढ़: तहसील पट्टी की प्रमुख खबरें।

 
प्रतापगढ़: तहसील पट्टी की प्रमुख खबरें।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: अजीत तिवारी संवाददाता
————————————————–

चोरों के बुलन्द हौसले नहीं रहा खाकी का भय, लगातार दे रहे वारदात को अंजाम।
———————————————————————

23 सितम्बर, पट्टी। चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है की आए दिन चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। जैसे चोरों को खाकी का बिल्कुल भय नहीं रहा। कुछ इसी तरह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द में मनोज कुमार पुत्र राजाराम के घर में बीती रात चोरों ने पीछे के रास्ते से खिड़की तोड़कर घर में रखें सोने व चांदी के जेवरात तथा नगदी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया की हमारे घर में रखे पुराने से लेकर आज तक के करीब डेढ़ से दो लाख के गहने और 60000 नगदी चोरी हो गया है। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। खोजबीन करने के बाद घर के पीछे खेत में बक्सा व बैग मिला जिसमें से सारा सामान गया था मौके पर एक चप्पल भी बरामद हुआ है।

आसपुर देवसरा पुलिस गांजा तस्करों को दे रही संरक्षण।
———————————————————————

कांपा गांव के एक व्यक्ति ने एसपी के सी.ओ.जी नम्बर पर फोन करके जानकारी दी कि पड़ोसी गांव तेलियानी में देवेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर रहा है। एसपी को दी गयी इस सूचना का ऑडियो वायरल हो गया है। गांजा तस्कर की सूचना देने वाले के घर पर जमकर गाली गलौज कर धमकाया। सूचना देने वाले ने पुनः एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। गांजा तस्कर के विरुद्ध पुलिस कोई कार्यवाही करने के बजाय सूचना देने वाले तथा उसके परिजन व सगे संबंधियों के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज कर परेशान करने में जुट गई है। इंस्पेक्टर देवसरा अपनी गर्दन बचाने के लिए गांजा तस्कर के बारे में सूचना देने वाले का नाम टॉप टेन के अपराधी सभापति यादव से जोड़ दे रहे है। ऐसे में पुलिस को कौन व्यक्ति सूचना देगा। मुझे तो घोर आश्चर्य हो रहा है कि पूरे मामले की जानकारी एसपी सर को है बावजूद इसके वह कोई पहल नही कर रहे है।

बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, अंदर रखी गृहस्थी हुई नष्ट।
———————————————————————

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह निवासी दिनेश वर्मा पुत्र श्री राम वर्मा मिट्टी का घर बना कर अपने परिवार के साथ रहता था। बरसात होने के कारण सोमवार की देर रात में अचानक कच्चा मकान भर भरा कर गिर पड़ा। घर के अंदर रखी गृहस्थी का सारा सामान दबकर मलबे में नष्ट हो गया। परिजनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गयी है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पीड़ित की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष बनाये गए अमित पाठक।
———————————————————————

समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी अपने पदाधिकारियों का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में 249 पट्टी विधानसभा का उपाध्यक्ष अखौवा गांव के अमित कुमार पाठक को बनाया गया। इस अवसर पर पट्टी विधानसभा के अध्यक्ष राम बचन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत किया और यह विश्वास जताया कि अमित पाठक के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से 249 पट्टी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को एक मजबूती मिलेगी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अमित पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मैं हमेशा करता रहूंगा और पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहूंगा।