सीतापुर: पुलिस सरंक्षण में फल-फूल रहा है अवैध खनन

 
सीतापुर: पुलिस सरंक्षण में फल-फूल रहा है अवैध खनन

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: मदन यादव संवाददाता

23 सितम्बर, सीतापुर।
प्रदेश सरकार और प्रशासन मिट्टी व बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल दिखाई दे रहे हैं। जिससे लगातार अवैध खनन कारोबारियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। माफियाओं द्वारा आक्रमकता दिखाई जा रही है। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा कई बार अवैध खनन को लेकर कार्यवाही भी की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा लगातार बालू व मिट्टी लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर पकडे जाने की कारर्वाई के बावजूद इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। खुलेआम धंधा हो रहा है। जनपद की सड़कों पर साफ़ देखा जा सकता है जिससे आये दिन शहर मुख्यालय पर जाम लगने की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस द्वारा जाम खुलवाया जाता है। बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध खनन कारोबार से जहाँ एक तरफ आम जनमानस परेशान होता रहता हैं। वही खनन माफिया मजे कर रहे है। जनपद में पुलिस अधीक्षक के अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा थाना सकरन पुलिस के सरंक्षण में उच्च अधिकारियों के आदेशों को दर किनार कर खनन माफिया के साथ मिल कर रातों रात अवैध खनन मिट्टी व बालू का जेसीबी के द्वारा कराया जा रहा है जोकि यह दर्शा रहा है सकरन थाना पुलिस को पुलिस अधीक्षक व उच्च अधिकारियों की परवाह नही है।