प्रदेश में महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी रोकने के लिए अब चलेगा ‘आपरेशन दुराचारी’।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। महिलाओं से दुर्व्यवहार और यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएं।
 
प्रदेश में महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी रोकने के लिए अब चलेगा ‘आपरेशन दुराचारी’।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 24 सितम्बर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यवहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएं। उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा है कि इस पर गंभीरता से अमल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ ‘आपरेशन दुराचारी’ चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ होने के बाद एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही छेड़छाड़ न होने पाए इसके मद्देनज़र पुलिस अधिकारियों को थाने की पुलिस के साथ गश्त करने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने लड़कियों को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले ‘लव जिहाद’ करने में जुटे अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने ऐसे अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के मकसद से महिलाओं के साथ अपराध करने वालों पर और सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ ‘आपरेशन दुराचारी’ चलाया जाए।ऑपरेशन दुराचारी में महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। महिला पुलिस कर्मियों से ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी  को समाज जाने, इसलिए चौराहों चौराहों पर उनके पोस्टर लगाए जाएंगे। पुलिस ऐसे अपराधियों की पैरवी करने वालों के नाम भी उजागर करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह एंटी रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया, मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ी, वैसे ही हर जनपद की पुलिस अभियान चलाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के पोस्टर की तरह ही मनचलों, शोहदों और दुराचारियों के पोस्टर पूरे शहर में लगेंगे। उत्तर प्रदेश में मिशन दुराचारी के तहत होने वाले इस कार्रवाई की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों को दी गई है। ये महिला पुलिसकर्मी ऐसे शोहदों और मनचलों की पहचान कर उनके पोस्टर को शहर के चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगवाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। दुराचारियों और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ महिला पुलिसकर्मियों से ही सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।