पति को था अपनी पत्नी पर शक, गला रेतकर कर की निर्मम हत्या

रेशमा के द्वारा नन्हें से पहले एक और शादी कर रखी थी। जिसमें रेशमा की रेशमा के पहले पति से दो बेटे हैं, इनमें से एक बेटे को पहले पति ने अपने पास रख रखा है, जबकि दूसरा बेटा जिसकी उम्र 2 साल है। वह रेशमा के साथ ही रहता है। नन्हे का आरोप है कि उसकी पत्नी रेशमा अभी भी पहले पति कन्हैया के संपर्क में थी। इसकी वजह से दोनों में आए दिन अनबन होती रहती थी, नन्हें भी पहले से शादीशुदा था। नन्हें की पहली पत्नी से उसे 2 बेटियां थी। दोनों बेटियों को लेकर की पहली पत्नी नाजनीन अलग हो चुकी है।
 
Crime

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

क्राइम, 11 मई:- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है, थाना सिविल लाइन इलाके के नयागांव गौतम नगर में रिक्शा चालक नन्हें ने अपनी पत्नी रेशमा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। रेशमा और नन्हें दोनों की यह दूसरी शादी थी। पुलिस ने नन्हें को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल करने वाला छूरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नन्हें ने घर के गटर का ढक्कन खोल कर अपनी पत्नी की लाश उसी में डाल दी थी। पत्नी पर बेवफाई के शक पर आरोपी पति के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।

हत्यारा पति गिरफ्तार- महिला की निर्मम हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटाए, मृतक महिला के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्रवाई को अंजाम एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा किया गया। हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी पति नन्हें को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ में आरोपी ने सारा सच कबूल दिया है, जुर्म कबूल करते हुए उसने कहा कि उसे पत्नी पर शक था। वह उसे बेपनाह प्यार करता था, लेकिन उसकी पत्नी उसे बेवफाई कर रही थी। इसकी वजह से परेशान होकर उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है।

गला रेतकर की हत्या- दरअसल, रेशमा के द्वारा नन्हें से पहले एक और शादी कर रखी थी। जिसमें रेशमा की रेशमा के पहले पति से दो बेटे हैं, इनमें से एक बेटे को पहले पति ने अपने पास रख रखा है, जबकि दूसरा बेटा जिसकी उम्र 2 साल है। वह रेशमा के साथ ही रहता है। नन्हे का आरोप है कि उसकी पत्नी रेशमा अभी भी पहले पति कन्हैया के संपर्क में थी। इसकी वजह से दोनों में आए दिन अनबन होती रहती थी, नन्हें भी पहले से शादीशुदा था। नन्हें की पहली पत्नी से उसे 2 बेटियां थी। दोनों बेटियों को लेकर की पहली पत्नी नाजनीन अलग हो चुकी है। पूरी घटना को लेकर एसएससी हेमराज सैनी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया गया एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या की है। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था, इसकी जानकारी करने पर पता चला कि यह दूसरी शादी थी। पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज करके मामले में छानबीन की जा रही है। पूरे प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।