लखनऊ के निगोहां में गुरुवार को तिहरे हत्‍याकांड से सनसनी फैली।

निगोहां के राती गांंव में बुजुर्ग दंपती का लहूलुहान शव घर में मिला। वहीं कुछ ही दूरी पर एक अन्य युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत।
 

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 20 अगस्त।

लखनऊ के निगोहां में गुरुवार को तिहरे हत्‍याकांड से सनसनी फैल गई। राती गांंव में बुजुर्ग दंपती का लहूलुहान शव घर में म‍िला। वहीं कुछ ही दूरी पर एक अन्‍य युवक का शव म‍िलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बुजुर्ग दंपती की हत्‍या ईंट से कूचकर बेरहमी से की गई है। हत्या वाली वारदात से कुछ दूरी पर एक और शव मिला है। युवक का शव कई द‍िन पुराना  लग रहा है। वह एक निजी शो-रूम में गार्ड था।

निगोहां के निकट उदयपुर में प्रयागराज -रायबेरली हाइवे के किनारे बने मकान में बुजुर्ग राम सनेही (70) व उनकी पत्नी रामजानकी (65) की हत्या ईंट से कूचकर की गई है।

गुरुवार को उनके नाती विनय जब अपने नाना नानी से मिलने पहुंंचा तो हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद मामा को जाकर बताया, जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

रामसनेही के तीन बेटे मूलचंद, राम नारायण और लक्ष्मी नारायण हैं। सोमवार शाम को रामनारायण माता-पिता से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को फोन पर बात करने की कोशिश की तो पिता का मोबाइल फोन बंद मिला।

पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के पीछे लूट, लेन देन और संपत्ति विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

वही, 50 मीटर दूर पर ईट से कूचा शव बन्द पड़े शोरूम के नीचे शत्रोहन (55) चौकीदार का मिला। पुलिस का कहना है चौकीदार का शव तीन दिन पुराना था। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुँच गये।