बहन से छेड़खानी करने पर भाइयों ने मुस्लिम युवक की हत्या की और खुद ही थाने पहुंच गए।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मुश्ताक के भाई इम्तियाज की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बहन से छेड़खानी करने पर भाइयों ने मुस्लिम युवक की हत्या की और खुद ही थाने पहुंच गए।

डा. एस. के. पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 23 नवम्बर।
लखनऊ में रविवार की रात बहन से छेड़खानी करने पर दो सगे भाइयों ने पड़ोसी मुस्लिम युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला।

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज कस्बे के भवानीखेड़ा का निवासी मुश्ताक (32 वर्ष) कंटेनर चालक है। रविवार को दोपहर में मुश्ताक ने पड़ोस में रहने वाले गोलू और गुड्डू की बहन के साथ छेड़खानी कर दिया, जिसकी जानकारी दोनों भाइयों को रात में घर लौटने पर हुई।

रविवार रात मुश्ताक अपने घर के बाहर बैठा था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले गोलू और उसके भाई गुड्डू ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले से मुश्ताक खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। मोहल्ले वाले और परिवारीजन मुश्ताक को क्षेत्र स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत नाजुक देख उसे ट्रामा रेफर कर दिया गया। ट्रामा में डॉक्टरों ने मुश्ताक को मृत घोषित कर दिया।

उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित थाने पहुंचे और हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लॉकअप में डाल दिया।

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर खून फैला पड़ा था। पुलिस ने हत्यारोपितों के खिलाफ मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोपहर मुश्ताक का हत्यारोपितों की बहन से किसी कारण विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर शाम को गोलू और गुड्डू ने मुश्ताक के घर पर हमला बोल दिया। हत्यारोपितों के पास से आलाकत्ल कुल्हाड़ी मौके से बरामद कर ली गई है। मुश्ताक भाई इम्तियाज की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।