मंगेतर के साथ घूमने आई युवती के साथ पांच दरिंदो ने मिलकर किया गैंगरेप

पीड़ित युवती का मंगेतर भागा-भागा थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक सदर अंचल के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।
 
Crime

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

क्राइम, 23 सितंबर:- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां चाईबासा के बारिजल में मंगेतर के साथ घूमने आई युवती के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पहले आरोपियों ने लड़की के मंगेतर को मारपीट कर भगा दिया, फिर युवती के साथ दरिंदगी की। यहीं नहीं, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता का पर्स, मोबाइल और उसके पैसे लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने पांचों दरिन्दों को किया गिरफ्तार- वहीं, पीड़ित युवती का मंगेतर भागा-भागा थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक सदर अंचल के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पीड़िता से जानकारी लेने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम विशाल पुरती, हरिश्चंद्र पांडेया, सुलेमान पुरती, हरिचरन उर्फ़ जारोय पुरती और सिंगराय पुरती हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कतिगुटु गांव के रहने वाले हैं।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया- पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारिजल गांव में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती के साथ पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं, जिनमें दो भाई हैं और दो आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। घटना में शामिल एक युवक पीड़िता और उसके मंगेतर का पूर्व परिचित भी है। झारखंड में हाल के महीनों मेंगैंगरेप की कई घटनाएं सामने आई हैं। झारखंड के सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी क्वार्टर में एक युवती को बंधक बनाकर सरकारी कर्मचारी सहित चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था।