दंपति को ईंट-पत्थरों से हमला कर किया घायल

 
दंपति को ईंट-पत्थरों से हमला कर किया घायल

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट – देवेन्द्र देव निगम संवाददाता

बांदा। गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने दंपति पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इससे दोनो लोग घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर मुहल्ले पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। दोनो घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। गिरवां थाने के सौंता गांव निवासी बाबू (30) पुत्र रघुराज शनिवार की शाम अपने घर के बाहर दीवारी नृत्य देख रहा था। इसी बीच शराब के नशे में एक युवक आया और दीवारी नृत्य करने वालों को गाली-गलौज करने लगा। इस पर बाबू ने विरोध किया। चार लोगों ने बाबू पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी ममता (25) बचाने आई तो उसको भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।