दिल्ली रेप केस- दर्द से तड़प रही 6 साल की मासूम, बार-बार मां को पकड़कर सुबकने लगती है।।

36 घंटे में सुलझा मासूम से रेप का ब्लाइंड केस, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।।
 
दिल्ली रेप केस- दर्द से तड़प रही 6 साल की मासूम, बार-बार मां को पकड़कर सुबकने लगती है।।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिल्‍ली, 25 अक्टूबर:- देश की राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है, 20 साल के आरोपी सूरज को दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने रोहतक के कलानौर से गिरफ्तार किया। सूरज पर दिल्ली के ख्याला थाने में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज है, पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की फ़ोटो हासिल की और फिर उसकी पहचान हुई। आरोपी दिल्ली के रघुबीर नगर का रहने वाला है। न तो वो पीड़ित को पहले से जानता था और न ही इस इलाके का रहने वाला था, आरोपी बर्तन की फेरी लगाता था।

आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के आरोप में जा चुका था जेल:- रंजीत नगर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने इस केस के संदिग्ध आरोपी को तलाश रही थी। मामले में उसे हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई तो चौका देने वाला खुलासा हो गया। जांच में पता चला है कि इससे पहले उस संदिग्ध को खयाला पुलिस स्टेशन में भी छेड़छाड़ के केस में पकड़ा जा चुका था। एक दिन पहले ही दिल्‍ली के रंजीत नगर में एक छह साल की बच्‍ची के साथ रेप की यह वारदात सामने आई थी, जिसमें आरोपी ने बच्‍ची के निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई थी।

परिजनों ने बताया:- बच्‍ची के परिवार के लोगों के मुताबिक वह सुबह नौ बजे लंगर खाने के लिए गई थी। काफी देर बाद जब बच्‍ची वापस लौटी तो उसके निजी अंगों से खून निकल रहा था, इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्‍पताल लेकर गए। जहां पर पता चला कि उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया है, बच्‍ची का राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस के हाथ एक CCTV लगा था, जिसमें बच्‍ची एक संदिग्‍ध के साथ जाती नजर आ रही है। पुलिस इसी व्‍यक्ति का पता लगाने में जुटी हुई थी, वही रेप के मामले के सामने आने के बाद दिल्‍ली महिला आयोग ने भी कड़ी कार्रवाई करने और आरोपी को जल्‍द पकड़ने के लिए कहा है। साथ ही बच्‍ची से मिलने के लिए महिला आयोग की टीम भी पहुंची थी।

बार-बार अपनी मां को पकड़कर सुबकने लगती है मासूम:- दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हालत में मामूली सुधार है। उसे 23 अक्टूबर शनिवार रात को गहन चिकित्सा कक्ष से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन बच्ची आज भी अपने साथ हुई घटना से काफी सहमी हुई है। वह बार-बार अपनी मां को पकड़कर सुबकने लगती है। अपनी बेटी की हालत देखकर 11 माह की अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए मां भी अपने आप को किसी तरह से संभाल पाती है। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची को शनिवार रात वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन दर्द की वजह से बच्ची अब भी परेशान है। 24 घंटे से बच्ची की मां उसके साथ मौजूद है और बच्ची को रोता देख वह बार-बार डॉक्टर और नर्स के पास दौड़ जाती है। डॉक्टर और नर्स उसे दिलासा देते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। उसने बताया कि घटना के बाद से बच्ची ने कुछ भी खाया नहीं था, रविवार 24 अक्टूबर को बच्ची ने हल्का खाना खाया है।

पहले भी एक घटना को दे चुका था अंजाम जमानत पर था बाहर:- आरोपी पहले भी ख्याला में सात साल की बच्ची के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। वह इस मामले में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले भी इंद्रलोक में इस तरह की वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है, वही पुलिस ने इसके बाद सर्विलांस के जरिए उसे उस बस से धर दबोचा, जिससे वह दिल्ली से राजस्थान भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात के दिन पहने हुए कपड़ों को भी बरामद कर लिया है।।